Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गायों को बचाने के प्रयास में खटाल की दीवार गिरने से दबकर एक व्यक्ति की मौत

1 min read

बाराबनी ।  लगातार बारिश के बीच सोमवार सुबह बाराबनी ब्लॉक के इटापाड़ा ग्राम पंचायत के रानीगंज चट्टी गांव में खटाल की  दीवार गिरने से इसके नीचे दबकर अशोक बंदोपाध्याय (52) की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार गांव में बंदोपाध्याय परिवार की खटाल में लगभग 20/25 गाय है। अशोक बंदोपाध्याय को सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक गौशाला से तेज आवाज सुनाई दी। उसने चाचा भोलानाथ बंदोपाध्याय को इसके बारे में बताया और गौशाला में गायों को खोलने चला गया।  भोलानाथ बंदोपाध्याय भी अपने भतीजे के साथ गौशाला चले गये।  गौशाला में गायों को खोलते समय दीवार गिर गई। इसमें दबाकर अशोक बंदोपाध्याय की मौत हो गई। एक गाय भी घायल हो गया।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *