आसनसोल । आसनसोल जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से राम दरवार में आयोजित दुर्गा पूजा के दौरान नवमी पूजा के बाद कन्या पूजा की गई। 9 कन्याओं और किशोर को पूजा करके स्वादिष्ट भोजन कराया गया। उसके बाद उपहार दिया गया। इस संदर्भ में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि कन्या को मां दुर्गा का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कन्या पूजा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। उनके आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होते हैं। कन्या पूजन नवरात्रि के समापन पर देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीकात्मक पूजा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर छोटी लड़कियों को देवी के रूप में मानकर उन्हें भोजन कराना, वस्त्र आदि भेंट देकर सम्मानित करना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। शास्त्रों में उल्लेखित है कि नारी शक्ति की पूजा देवी दुर्गा की पूजा के समान होती है। विशेष रूप से अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करने से व्यक्ति को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मौके पर मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, मुंशीलाल शर्मा, मोनू अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।