आसनसोल। आसनसोल बुधा इलाके में स्थित डीएवी स्कूल में देश के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं स्कूल के सचिव जगदीश केडिया, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, बिजय शर्मा, मनोज केडिया, शिक्षक प्रभारी उपेन्द्र सिंह सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे। सभी विशिष्ट व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मंत्री मलय घटक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत यहां राष्ट्रगीत गया गया। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज देश के लिए बहुत खास दिन है और क्योंकि यह एक विद्यालय है। इसलिए यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आज के दिन के महत्व के बारे में जानना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में वही इस देश के मतदाता बनने वाले हैं। इसलिए उन्हें खास कर आज गणतंत्र दिवस के बारे में और ज्यादा जानकारी होने की आवश्यकता है और किस तरह से हमारे पूर्वजों ने देश को आजादी दिलाई और आज हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है।
वहीं भारत के 76वें प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर आज दयानंद विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने यहां पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर दयानंद विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया और परेड मार्च भी किया। मौके पर स्कूल के सचिव जगदीश केडिया, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, बिजय शर्मा, मनोज केडिया, शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे। सभी विशिष्ट व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
वहीं आर्यकन्या बालिका उच्च विद्यालय में मंत्री मलय घटक ने ध्वजारोहण किया। मौके पर तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, स्कूल के सचिव जगदीश केडिया, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, बिजय शर्मा, अभिनव मुखर्जी, शिक्षक प्रभारी पूनम भारती सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे। सभी विशिष्ट व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।