जामुरिया के एक तीर्थयात्री की महाकुंभ के भगदड़ में मौत
जामुरिया। जामुड़िया थाना के केंदा बाउरी पाड़ा इलाका निवासी विनोद रुइदास (42) की कुंभ मेला में कुचलकर मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार विनोद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उनके तीन बच्चे भी है। उनके साथ अन्य रिश्तेदार गए थे। उनका मोबाइल भगदड़ वाली जगह पर राजस्थान के एक तीर्थयात्री को मिला था। उनसे संपर्क होने पर उन्होंने पुलिस को मोबाइल सौंपा। विनोद अपने रिश्तेदारों और कुछ अन्य लोगों के साथ कुंभ गए थे। घर पर उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार विनोद का मोबाइल फोन कुंभ मेले में फुटपाथ पर पड़ा मिला। राजस्थान के एक निवासी ने इसे उठाया। उसने अपने परिवार को फोन करके बताया कि मोबाइल फोन दुर्घटना स्थल पर पड़ा है। उन्होंने पुलिस को जांच करने की सलाह दी। वहां से प्रयागराज में रहने वाले मृतक के परिजनों व अन्य लोगों को खबर मिली। जब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि बिनोद की मौत हो चुकी है। वे अब विनोद के शव को लेकर जामुरिया लौट रहे हैं। आसनसोल के एसडीएम विश्वजीत भट्टाचार्य ने बताया कि शव को कार से लाया जा रहा है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (सेंट्रल) ध्रुव दास ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह जामुरिया पहुंचेगा।