Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किये गये पंडित दीन दयाल उपाध्याय

बर्नपुर( भरत पासवान)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पर रामबांध समीप स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों व भाजपा कर्मियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सदस्य पवन कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के पीछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का शिक्षा दी है। उनके दिखाये गये मार्ग का अनुशरण कर केंद्र की भाजपा सरकार गरीब लोगों के हित में कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे ऋषि-राजनेता रहे जिन्होंने राजनैतिक चिंतन के लिए एकात्म मानवदर्शन का सूत्र दिया और शासन की नीतियां बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। दीनदयाल जी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र जीवन दर्शन के दृष्टा हैं। पंडित जी द्वारा लगाए गए जनसंघ के पौधे का विस्तार विचार के रूप में देश ही नहीं दुनिया में भी हुआ है। उन्होंने एक ऐसी राजनैतिक धारा निर्मित की जिसका लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है।उनका मानना था कि राजनीति सत्ता के लिए नहीं अपितु समाज की सेवा के लिए हो। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का अनुशरण करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर चंदन साव, गणेश साव,मोहन हेला, परिमल पाल सहित अन्य कई उपस्थित थे।

       This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *