Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मेयर रिलीफ फंड से महिला को दिया गया व्हील चेयर

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के निवासी सबीना खातून एक दिव्यांग महिला है। शुक्रवार उनको आसनसोल नगर निगम में मेयर रिलीफ फंड से एक व्हील चेयर प्रदान किया गया। इस मौके पर उपमेयर वशिमुल हक, 25 नंबर वार्ड के पार्षद एस एम मुस्तफा उपस्थित थे। इन दोनों ने सबीना खातून को यह व्हीलचेयर प्रदान किया। इस मौके पर उपमेयर वशिमुल हक ने कहा कि मेयर रिलीफ फंड से जरूरतमंदों की मदद की जाती है। शुक्रवार एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इसके अलावा मेयर रिलीफ फंड से किसी की शिक्षा के लिए तो किसी अन्य जरूरत के लिए राशि आवंटित की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह भी इस तरह से मेयर रिलीफ फंड में अपना योगदान दें। ताकि इस तरह के जरूरतमंद लोगों की सेवा की जा सके। कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा के सबीना खातून 25 नंबर वार्ड की निवासी हैं और वह चलने फिरने से लाचार है। उनको मेयर रिलीफ फंड से एक व्हीलचेयर प्रदान किया गया। उन्होंने इसके लिए मेयर को धन्यवाद दिया।

      This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *