आसनसोल । आसनसोल के कोर्ट मोड़ स्थित होटल आरएल पैलेस के 12 साल पूरे हुए। इस उपलक्ष्य में रविवार को होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके साथ ही होटल आरएल पैलेस में स्व. राम लखन यादव के पास ही उनकी दिवंगत पत्नी स्व. सुधा देवी की मोम की प्रतिमा भी उनके बच्चों ने स्थापित की। पुत्र सिद्धार्थ यादव एवं पुत्री साक्षी यादव ने प्रतिमा का अनावरण किया। आज ही के दिन स्व. सुधा देवी की जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। यहां लोग काफी भावुक हो गये और उनकी आंखों से आंसू भी छलक आये। पुत्र सिद्धार्थ यादव ने कहा कि उनके पिता स्व. राम लखन यादव के पास ही उनकी मां सुधा देवी कि मॉम की मूर्ति होटल में अनावरण किया गया। आज उनकी मां का जन्मदिन है। केक काट कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि इस होटल को 12 साल भी पूरे हो चुके हैं। उनकी मां सुधा देवी ने इस होटल का निर्माण करवाया था। इसलिए परिवार की इच्छा थी कि उनके दिवंगत माता-पिता की मॉम की मूर्ति एक साथ यहां पर लगाई जाए और आज उनके माता-पिता के मोम की मूर्ति का होटल के प्रवेश द्वार के समक्ष अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी वह इस होटल में आएंगे अपने माता-पिता के दर्शन कर होटल में प्रवेश करेंगे।