आसनसोल । जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के बगल में स्थित आसनसोल महावीर स्थान मंदिर में स्व. अविनाश मिश्रा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर परिवार के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी। सभी ने उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर सभी के आंखे नम हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सोमनाथ गोराई ने कहा कि अविनाश मिश्रा का व्यक्तिव बहुत साधारण, सहज और सरल था। इतना कम उम्र में चले जाना हम सभी मर्माहत हुए है। वहीं सियाराम अग्रवाल ने भी गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अविनाश मिश्रा से उनका गहरा लगाव था। अरविंद साव ने भी गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा अविनाश मेरे छोटे भाई जैसा था। वह मंदिर में बहुत सक्रिय रूप से सेवा प्रदान करते थे। उसकी आक्समिक मृत्यु से वे अत्यधिक मर्माहत हुए है। सभी सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अविनाश मिश्रा के स्थान पर उनके माता जी द्वारा राजकुमार उपाध्याय को सुबह के मंदिर पुजारी के रुप नियुक्त किया गया।
जिसे सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। श्रद्धांजलि सभा में मनोहर भाई पटेल, अनिल जालान, दीपक गुप्ता, दीपक भगत, विवेक वर्णवाल, राजेश गुप्ता, विवेक प्रसाद वर्णवाल, अंकित खेतान, विशाल जालान, विकास साव, प्रकाश वर्णवाल, अभय वर्णवाल, राजा साव, अमन मखारिया, मंदिर के पुरोहित सौरभ मिश्रा, अश्विन मिश्रा, विशाल मिश्रा, श्याम सुंदर पांडेय, कृष्णा सिंह, पूनम कनोई, प्रतिभा वारुई, बबीता गुप्ता संग अनेक सदस्य उपस्थित थे।