आसनसोल । आसनसोल के सारदापल्ली नागरिक समिति की कार्यकारिणी समिति के चुनाव प्रक्रिया रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस चुनाव में बिजय शर्मा को वर्ष 2025-2027 के लिए समिति का अध्यक्ष चुना गया है। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा लगातार तीसरी बार इस पद पर चुना गया हैं, जो उनके नेतृत्व और समर्पण को दर्शाता है। चुनाव के दौरान पिंटू गोराई को सचिव पद के लिए चुना गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए वरुणाभ बनर्जी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। अध्यक्ष बिजय शर्मा ने कहा कि वे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनपर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और वह इसके लिए मिलकर काम करेंगे। सारदापल्ली नागरिक समिति लंबे समय से आसनसोल में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। अंत में सभी ने बिजय शर्मा को धन्यवाद दिया।