128 वर्षीय योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन
दिल्ली । वाराणसी में 128 वर्षीय योग गुरु बाबा शिवानंद का शनिवार रात 8.45 बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन दिनों से बीएचयू में भर्ती थे, उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। बाबा शिवानंद ने अपना पूरा जीवन योग साधना में समर्पित किया। वह सादा जीवन जीते थे और ताउम्र ब्रह्मचर्य का पालन किया। खुद पीएम मोदी भी शिवानंद बाबा की योग साधना के मुरीद थे। उन्हें 21 मार्च, 2022 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह पद्मश्री से सम्मानित होने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।