सालानपुर पुलिस ने करीब 26 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
सालानपुर । फिर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। घटना में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। चार बैग में करीब 26 किलो गांजा बरामद किया गया। सालानपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद सालानपुर थाने के अंतर्गत रामपुर चेक पोस्ट से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर एक होटल के सामने से इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि ये दोनों महिलाएं झारखंड से बस द्वारा एक होटल के सामने उतरी थी। पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर जांच कर रही है कि इस घटना में कोई और तो शामिल नहीं है या फिर ये इतनी मात्रा में गांजा कहां से लेकर कहां जा रही थी।