Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में सुबह मातम: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्त और महिला मित्र की मौके पर दर्दनाक मौत

शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
शारदीय दुर्गा पूजा की रविवार की सुबह दुर्गापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर तेज रफ्तार बाइक के ट्रक में पीछे से घुस जाने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो दोस्त और उनकी एक महिला मित्र शामिल हैं। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

भिरिंगी मोड़ से पियाला जा रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तीनों युवा एक ही बाइक पर सवार होकर भिरिंगी मोड़ से पियाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-19 पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया या धीमा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तुरंत दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. सायन गोस्वामी- निवासी बर्नपुर, हीरापुर थाना
2. तन्मय घोष – निवासी बर्नपुर, हीरापुर थाना
3. कृष्णा गांगुली – निवासी बांकुड़ा

बताया जा रहा है कि सायन और तन्मय गहरे दोस्त थे और कृष्णा उनकी महिला मित्र थी। रविवार के दिन घूमने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही काल ने उन्हें छीन लिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन दुर्गापुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार और ट्रिपल राइडिंग हादसे की बड़ी वजह हो सकती है।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *