Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल मोड़ पर दर्दनाक हादसा: सर्विस रोड में घुस रही बस में पीछे से घुसी अर्टिगा, 2 की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर

शिल्पांचल टुडे, अंडाल।
दुर्गापुर-आसनसोल मुख्य मार्ग पर अंडाल मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुर से बराकर जा रही एक बस के पीछे तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अंडाल मोड़ पर मुख्य सड़क से सर्विस रोड में प्रवेश करने ही वाली थी कि उसी दिशा से तेज गति से आ रही अर्टिगा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 7 लोग बुरी तरह फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

घायल विधाननगर अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कार से निकालकर तुरंत कांकसा के विधाननगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला मान रही है। हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *