दुर्गा पूजा एवं काली पूजा/दीपावली 2026 के दौरान कम्प्यूटरीकृत आरक्षण कार्यालयों के कार्य समय में परिवर्तन
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत सामान्यतः दो पालियों में संचालित कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) कार्यालय दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर दिनांक 19.10.2026 (सोमवार), 20.10.2026 (मंगलवार) तथा 21.10.2026 (बुधवार) को और काली पूजा/दीपावली के अवसर पर दिनांक 08.11.2026 (रविवार) को एक ही पाली में प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 14:00 बजे तक कार्य करेंगे।
हालाँकि, उपर्युक्त सभी तिथियों पर वर्तमान टिकट बुकिंग काउंटर पूर्ववत कार्य करते रहेंगे।

















