Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार: 300 ग्राम ब्राउन शुगर, 3 पिस्टल, 46 कारतूस और लाखों की संपत्ति के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
दुर्गा पूजा के बीच आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) और आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 2 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ब्राउन शुगर के साथ हथियारों का जखीरा भी मिला है।

पुलिस को क्या-क्या मिला? – उड़े होश

पुलिस ने आरोपियों के पास से जो सामान बरामद किया है, उससे साफ है कि यह कोई छोटा-मोटा गैंग नहीं है।

बरामदगी की लिस्ट:
– 300 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में)
– 3 अवैध हथियार – 1 पिस्टल 9MM, 1 पिस्टल 7MM और 1 छह-चैंबर रिवॉल्वर
– 46 राउंड जिंदा कारतूस और 2 खाली खोखा
– करीब 160 ग्राम सोने और 300 ग्राम चांदी के आभूषण
– 5 लाख 35 हजार रुपये नकद
– 1 मोटरसाइकिल

NDPS और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आसनसोल नॉर्थ थाना कांड संख्या 511/26, दिनांक 19 अक्टूबर 2026 के तहत NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर कहां से आई, इसका सप्लाई नेटवर्क कहां तक फैला है और सोना-चांदी और कैश क्या इसी ड्रग्स के धंधे की कमाई है।

पुलिस कमिश्नरेट की इस कार्रवाई को त्योहार के सीजन में नशे और हथियारों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *