Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रानीगंज महाबीर अखाड़ा 2026: 26-27 अक्टूबर को ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगी No Entry – जानें डायवर्जन प्लान

शिल्पांचल टुडे, रानीगंज।
महाबीर अखाड़ा को लेकर रानीगंज में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने अखाड़े के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दो दिनों तक शहर में भारी वाहन, बस, ऑटो और निजी गाड़ियों के लिए कई रास्तों पर पाबंदी रहेगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और पहले से प्लानिंग करके निकलने की अपील की है।

1. भारी मालवाहक वाहनों पर पूर्ण रोक

26 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे) से 27 अक्टूबर (सुबह 4 बजे) तक इन रास्तों से ट्रक और मालवाहक गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी:
– पंजाबी मोड़
– गिरजापाड़ा मोड़
– सेवक संघ और राजबाड़ी होकर टी.बी. अस्पताल मार्ग
– रामबागान होकर बांसड़ा मोड़
– रोनाई रोड होकर मंगलपुर मोड़

2. बसों के लिए ये रहेगी व्यवस्था

26 अक्टूबर (शाम 4 बजे) से 27 अक्टूबर (सुबह 4 बजे) तक रानीगंज बस स्टैंड में बसों की एंट्री नहीं होगी।
– रानीगंज मोड़ की तरफ से आने वाली बसें सिर्फ जायसवाल पेट्रोल पंप तक ही आ सकेंगी।
– मेजिया/बांकुड़ा की तरफ से आने वाली बसें बल्लवपुर तक ही जाएंगी।

3. ऑटो और टोटो पर भी पाबंदी

अखाड़ा जुलूस के दौरान रानीगंज टाउन और रानीगंज बाजार इलाके में तीन-पहिया वाहनों (ऑटो/टोटो) के चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

4. निजी गाड़ियों के लिए डायवर्जन

26 अक्टूबर शाम 4 बजे से 27 अक्टूबर सुबह 4 बजे तक इन मुख्य रास्तों पर निजी गाड़ियां नहीं चलेंगी:
– शिशुबागान मोड़ से सी.आर. क्रॉसिंग, एतवारी मोड़
– तारबंगला मोड़ से दलपट्टी मोड़
– एमआरएस मोड़ से बड़ा बाजार मोड़ और तिलक रोड क्रॉसिंग
– कसाई मोहल्ला मोड़ से एतवारी मोड़ और राजाबांध
– हसीना मोड़ से राजाबांध, चिंकुट्टी मोड़ से राजाबांध

वैकल्पिक मार्ग: ईदगाह मोड़ से निजी वाहनों को रानीगंज रेलवे स्टेशन और एनएसबी रोड की तरफ भेजा जाएगा। इसके लिए झांटी डांगा रोड – कुमार बाजार – चिंकुट्टी मोड़ वाले रास्ते का इस्तेमाल करें।

पुलिस कमिश्नरेट ने सभी से शांति बनाए रखने और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *