पाण्डेश्वर में गूंजी ‘मन की बात’: विधायक जितेंद्र तिवारी ने
शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को आसनसोल में विधायक सेवा केंद्र में बड़े उत्साह के साथ सुना गया।
इस दौरान पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
देश की प्रेरणादायक कहानियों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अलग-अलग कोनों से सामने आने वाली आम लोगों की असाधारण पहल, अनुभव और प्रेरणादायक कार्यों का जिक्र किया। चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, महिला सशक्तिकरण हो या युवाओं के नवाचार हों, पीएम ने कई उदाहरणों के जरिए लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बाद विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा, “मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह देश को जोड़ने का एक माध्यम है। इसके जरिए हमें पता चलता है कि देश के किसी कोने में कोई आम नागरिक भी कितना बड़ा बदलाव ला रहा है। ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को और मजबूत करते हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम लोगों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर विधायक सेवा केंद्र में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने पीएम के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
