Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चक्रवात ‘अर्णब’ बना खतरा: 28 अक्टूबर को आंध्र तट पर 140 KM की रफ्तार से टकराएगा तूफान, बंगाल में भी बारिश का अलर्ट – IMD ने जारी की चेतावनी

शिल्पांचल टुडे, कोलकाता/आसनसोल।

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब खतरनाक रूप ले चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक यह चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ में बदल गया है और तेजी से ताकतवर हो रहा है। IMD ने आज सुबह जारी बुलेटिन में बताया है कि यह 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराएगा। 3658

कितनी होगी रफ्तार?

तूफान लैंडफॉल के समय बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) का रूप ले लेगा। लैंडफॉल के दौरान हवा की लगातार गति 115-125 KM प्रति घंटा रहेगी, जबकि झोंके 140 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। फिलहाल सोमवार सुबह 5:30 बजे यह विशाखापत्तनम से करीब 650 KM दक्षिण-पूर्व में था और 15 KM की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है।

आंध्र सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, NDRF और SDRF की टीमें तैनात की जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल पर क्या असर होगा?

बंगाल में सीधा लैंडफॉल नहीं होगा, लेकिन इसका असर जरूर दिखेगा:
– 27 अक्टूबर से दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों में मौसम बदलेगा।
– 28 से 30 अक्टूबर के बीच कोलकाता, हावड़ा, उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
– समुद्र अशांत रहेगा, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है।

आसनसोल-कुल्टी-रानीगंज में क्या होगा?

आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी और पश्चिम बर्दवान में आंध्र जैसा सीधा खतरा नहीं है, लेकिन बादल, गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 KM की तेज हवाएं चल सकती हैं।

नोट: तूफान की दिशा में अगले 24 घंटे में बदलाव संभव है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ IMD की आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *