Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर जगन्नाथ मंदिर में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की धूम: रात 10 बजे से 2 बजे तक भक्तों का तांता, भक्ति और उल्लास का संगम

शिल्पांचल टुडे, बर्नपुर।
बर्नपुर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का पर्व इस बार बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। देर रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा माहौल मां लक्ष्मी के जयकारों से गूंज उठा।

भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

लक्ष्मी पूजा के इस पावन अवसर पर मंदिर को फूलों और रोशनी से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस विशेष पूजा समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति परिवार सहित मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से नरेश अग्रवाल, पिंटू पात्रा, किशन चंद्र सिंह और सरिता जी, सुचित्रा राउत शामिल थे। सभी ने विधि-विधान से पूजा में भाग लिया और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी और स्थानीय भक्तों का विशेष योगदान रहा। देर रात तक चले भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *