Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में पुलिस का नशे के खिलाफ हल्ला बोल, लच्छीपुर में चलाया जागरूकता अभियान

कुल्टी, शिल्पांचल टुडे।

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने लच्छीपुर इलाके में “Say No To Drugs, Yes To Life” अभियान चलाया।

युवाओं को दिया नशा छोड़ने का संदेश

इस अभियान में पुलिस ने स्थानीय लोगों, खासकर युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने समझाया कि नशा किस तरह से एक व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और खेल, पढ़ाई और सकारात्मक कामों में अपना समय लगाएं।

मौके पर मौजूद रहे कई गणमान्य

इस जागरूकता कार्यक्रम में नियामतपुर फांड़ी के प्रभारी अधिकारी उत्पल घोषाल खुद मौजूद रहे। उनके साथ स्थानीय समाजसेवी झंटू सेन, बाउरी समाज के नेता गणेश बाउरी, अमन चौधरी सहित इलाके के कई सम्मानित लोग भी उपस्थित थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाना भी है, ताकि नशे के खिलाफ लड़ाई में आम लोग भी पुलिस का साथ दें।

 

 

  

        

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *