INMOSA में बड़ा फेरबदल! देवेंद्र पांडे बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, विजय सिंह को मिली महासचिव की कमान – 13 सदस्यों की नई टीम का ऐलान
शिल्पांचल टुडे, जामुड़िया।
कोल इंडिया के अधिकारियों और सुपरवाइजरी स्टाफ की सबसे बड़ी संस्था इंडियन नेशनल माइंस ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन (INMOSA) को नई ऊर्जा मिल गई है। संगठन की नई केंद्रीय कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसमें अनुभवी चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
शुक्रवार को ईसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के न्यू सातग्राम कोलियरी के सामुदायिक भवन में INMOSA की एक अहम बैठक हुई। इसी बैठक में नई टीम के नामों का ऐलान किया गया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी लिस्ट जारी की गई।
किसे क्या मिला पद?
नई केंद्रीय कमेटी में 13 पदाधिकारियों को जगह दी गई है –
– केंद्रीय अध्यक्ष – देवेंद्र कुमार पांडे
– राष्ट्रीय महासचिव -विजय कुमार सिंह
– कोषाध्यक्ष – कपिल देव राम
– उपाध्यक्ष – अनिल कुमार उपाध्याय, आर.बी. सिंह, अजीत कुमार सिंह
– उप-महासचिव – समीर चक्रवर्ती
– संयुक्त सचिव – विजय कुमार मौर्य, सुधीर कुमार
– संगठन सचिव -तनुज कुमार आनंद, अवधेश कुमार
– सहायक सचिव -शीतल यादव
– सहायक कोषाध्यक्ष – जयंत कुमार मित्रा
घोषणा के बाद सभी नए पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संस्थापक जे.के. बनर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस मौके पर कोल इंडिया की अलग-अलग सहायक कंपनियों से आए सदस्य मौजूद रहे।
नए अध्यक्ष ने क्या कहा?
नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने कहा, “यह INMOSA के लिए नई शुरुआत है। हमारा लक्ष्य संगठन को और मजबूत और पारदर्शी बनाना है। कोल इंडिया और उसकी सभी कंपनियों में काम करने वाले अधिकारियों की हर समस्या को हम मजबूती से उठाएंगे।”
वहीं राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा, “संगठन में गुटबाजी और गलत गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सभी कंपनियों के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाएंगे और उनकी जायज मांगों को प्रबंधन तक पहुंचाएंगे।”
बैठक में संगठन की भविष्य की रणनीति, अनुशासन और एकता पर भी लंबी चर्चा हुई।













