Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया बिजया सम्मेलन, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी बने मुख्य संरक्षक

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
कालीपहाड़ी स्थित माँ घाघर बुढ़ी मंदिर परिसर में सोमवार कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति द्वारा बिजया सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर परिसर में विधायक का आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रुपेश साव ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के मुख्य संरक्षक (Chief Patron) पद का प्रस्ताव दिया, जिसे विधायक जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। 

बिजया सम्मेलन की पूर्व संध्या पर संस्कृति संस्थान और उदय कल्पो संस्था द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समिति के संस्थापक राधा गोबिंद सिंह ने विधायक जी का मुख्य संरक्षक का पद स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें धर्म चक्र परिवार में हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्थापक राधा गोबिंद सिंह, अध्यक्ष रुपेश साव, डॉ. दीपक मुखर्जी, कालीपहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति के सदस्यगण:
हरिदास गोराई, अवजीत घोष, राधेश्याम सिंह, मदन ठाकुर, जितेंद्र केवट, नयन रॉय, अजय सिंह, मिथिलेश पांडे, राहुल सिंह, अमरदीप साव, उपेन्द्र, बीरबल सहित धर्म चक्र सेवा समिति के सभी कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *