Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सीतारामपुर स्टेशन के पास से यार्ड मास्टर की बाइक चोरी, शिकायत को लेकर GRP और लोकल पुलिस में असमंजस

कुल्टी, शिल्पांचल टुडे।

सीतारामपुर स्टेशन परिसर के पास से वरीय यार्ड मास्टर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के बाद शिकायत दर्ज करने को लेकर जीआरपी और स्थानीय पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार शाम तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी।

क्या है पूरा मामला?
चोरी की घटना सोमवार शाम की है। वरीय यार्ड मास्टर अरुण शर्मा अपनी बाइक शाम करीब 5:30 बजे सीतारामपुर ट्रेड काउंटर के पास ईस्टर्न मेस कांग्रेस कार्यालय परिसर में खड़ी कर अपने कार्यालय चले गए।

करीब आधे से एक घंटे बाद जब वे वापस लौटे तो देखा कि बाइक गायब है। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

CCTV भी खंगाला गया
घटना की सूचना उन्होंने सीतारामपुर जीआरपी, आरपीएफ और नियामतपुर फांड़ी पुलिस को दी। स्टेशन मास्टर कार्यालय के सहयोग से स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।

शिकायत दर्ज नहीं, दोनों थाने टाल रहे
अरुण शर्मा जब जीआरपी में शिकायत करने गए तो जीआरपी ने कहा कि यह मामला स्टेशन परिसर के बाहर का है, इसकी शिकायत स्थानीय थाने में होगी।

वहीं नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने कहा कि मामला स्टेशन परिसर के अंदर का है, इसलिए शिकायत जीआरपी में दर्ज होगी।

इसी खींचतान के कारण मंगलवार शाम तक न तो जीआरपी में और न ही नियामतपुर फांड़ी में लिखित शिकायत ली गई है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *