काली पूजा से पहले पुरुलिया पुलिस का बड़ा एक्शन! 4.6 लीटर अवैध फेंसिडिल के साथ कुख्यात शेख जाकिर उर्फ कोटा गिरफ्तार
शिल्पांचल टुडे, पुरुलिया।
काली पूजा से पहले नशे के कारोबार पर पुरुलिया पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाका चेकिंग में 4.6 लीटर अवैध फेंसिडिल कफ सिरप के साथ एक आरोपी को दबोच लिया।
भांगड़ा बटतला में नाके पर पकड़ा गया
4 नवंबर 2026 की शाम पुरुलिया-बांकुड़ा राज्य सड़क पर भांगड़ा बटतला में पुलिस विशेष जांच अभियान चला रही थी।
इसी दौरान एक स्कूटी चालक को रोका गया। तलाशी लेते ही स्कूटी से 4.6 लीटर फेंसिडिल बरामद हो गया।
पुलिस ने हटमुड़ा निवासी शेख जाकिर उर्फ कोटा को गिरफ्तार कर लिया।
पहले से ही है आपराधिक रिकॉर्ड!
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का पहले से मादक पदार्थ, हथियार और डकैती जैसे कई मामलों में नाम रहा है।
पुलिस अब पता लगा रही है कि इस अवैध धंधे के पीछे और कौन-कौन लोग हैं और सप्लाई चेन का स्रोत कहां है?
पुलिस ने दी चेतावनी
पुरुलिया पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ये अभियान काली पूजा तक और आगे भी जारी रहेगा।













