ये है क्लीन आसनसोल? वार्ड 47 में DAV स्कूल के पास कचरे का अंबार, बच्चे-आम जनता परेशान – कांग्रेस नेता ने AMC को दी चेतावनी, नहीं सुधरा तो होगा आंदोलन
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
आसनसोल को साफ करने के लिए एक के बाद एक अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और ही बयां कर रही है। वार्ड नंबर 47 में सरकारी स्कूल DAV स्कूल के पास गंदगी का ऐसा आलम है कि रोज स्कूल के बच्चे, सोसायटी के लोग और आम जनता को बदबू और कचरे का सामना करना पड़ रहा है।
रोज की परेशानी, कोई सुनने वाला नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के पास रोज कचरा जमा रहता है। बच्चे इसी गंदगी के बीच से होकर स्कूल आते-जाते हैं। बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
सवाल उठ रहा है – कहां हैं वार्ड 47 के नेता? काम सच में हो रहा है या सिर्फ सोशल मीडिया में दिखावे तक ही सीमित है?
कई बार शिकायत, फिर भी नहीं मिला समाधान
वार्ड 47 के निवासी और कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के लिए कई बार शिकायत की है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं मिला।
AMC को खुली चेतावनी
वार्ड 47 के निवासी और कांग्रेस पार्टी के नेता ने आसनसोल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से कहा है कि जल्द से जल्द इस गंदगी का स्थायी समाधान निकाला जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर AMC को डेपुटेशन देंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन / एक्शन लेंगे।
बड़ा सवाल – जब DAV स्कूल जैसे बड़े सरकारी स्कूल के पास ही सफाई नहीं हो रही, तो फिर क्लीन आसनसोल का दावा कितना सच्चा है?













