Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल बीजेपी में जश्न का माहौल! प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य के जन्मदिन पर उमड़ा बधाईयों का सैलाब, आसनसोल के युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने गुलदस्ता देकर दिया भव्य अभिनंदन

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल / कोलकाता।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज जश्न का दिन है। भाजपा के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद शमीक भट्टाचार्य का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही कोलकाता से लेकर आसनसोल, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है।

आसनसोल से खास शुभकामनाएं

इस भव्य अवसर पर आसनसोल के लोकप्रिय भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष को सुंदर गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कृष्णा प्रसाद ने भावुक अंदाज में कहा – “शमीक दा सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हम जैसे लाखों युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सादगी, संघर्ष और बंगाल के प्रति समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा – “शमीक दा के कुशल नेतृत्व में बंगाल में भाजपा गांव-गांव, घर-घर तक पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं में नया जोश, नई ऊर्जा आई है। हम ईश्वर से उनके सु-स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक जीवन की और भी बड़ी सफलता की कामना करते हैं।”

कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

आसनसोल में युवा कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही शमीक भट्टाचार्य को बधाई देने वाले पोस्ट की बाढ़ आ गई है।

बंगाल में मजबूत होता भाजपा का किला

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शमीक भट्टाचार्य के नेतृत्व में भाजपा बंगाल में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और संगठित हुई है। उनका साफ-सुथरा छवि और जमीनी पकड़ ही पार्टी को आगे ले जा रही है।

कृष्णा प्रसाद जैसे युवा नेताओं का कहना है कि शमीक दा के मार्गदर्शन में ही आने वाले दिनों में बंगाल में भाजपा का परचम और बुलंद होगा।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *