दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर चर्लापल्ली–बरौनी पूजा विशेष ट्रेन का परिचालन
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर तथा उनकी सुविधा के लिए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 07588/07589 चर्लापल्ली–बरौनी–चर्लापल्ली ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) विशेष ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए किया जाएगा।
07588 चर्लापल्ली–बरौनी पूजा विशेष ट्रेन की यात्रा 08.11.2026 एवं 15.11.2026 (रविवार) को चर्लापल्ली से प्रारंभ होगी। इस ट्रेन का परिचालन चर्लापल्ली से बरौनी तक कुल दो फेरों के लिए किया जाएगा।
इसी प्रकार, 07589 बरौनी–चर्लापल्ली पूजा विशेष ट्रेन की यात्रा 10.11.2026 एवं 17.11.2026 (मंगलवार) को बरौनी से प्रारंभ होगी। इस ट्रेन का परिचालन बरौनी से चर्लापल्ली तक कुल दो फेरों के लिए किया जाएगा।
इन विशेष ट्रेनों का परिचालन दोनों दिशाओं में मौजूदा समय-सारणी एवं ठहरावों के अनुसार किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) के माध्यम से विस्तृत समय-सारणी एवं ठहरावों की जानकारी प्राप्त कर लें।













