शिल्पांचल में नशा माफिया पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! 14 गिरफ्तार, 2.4 लाख नशीली टैबलेट, 300 ग्राम ब्राउन शुगर, हथियार और 31 लाख फ्रीज
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
नशे के कारोबार पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने ऐसा प्रहार किया है कि पूरा माफिया नेटवर्क हिल गया है। विशेष अभियान में पुलिस ने 12 अलग-अलग मामलों में 14 तस्करों को गिरफ्तार* किया है।
क्या-क्या बरामद हुआ? देखिए पूरी लिस्ट
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में नशा और हथियार बरामद हुए हैं –
– 2.4 लाख Alprazolam टैबलेट
– 300 ग्राम ब्राउन शुगर
– 28 किलोग्राम गांजा
– 3 आग्नेयास्त्र और 46 जिंदा कारतूस
– 5.35 लाख रुपये नकद
पैसों के खेल पर भी चोट
पुलिस सिर्फ तस्करों को पकड़कर नहीं रुकी। नशे के कारोबार से जुड़े फाइनेंशियल नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा गया है।
इसके तहत 8 बैंक खातों में जमा कुल 31 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।
7 नवंबर तक चलेगा अभियान
पुलिस का ये विशेष एंटी-ड्रग अभियान 7 नवंबर तक जारी रहेगा। पुलिस का मकसद सिर्फ छोटे तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि इसके पीछे काम कर रहे बड़े नेटवर्क और पैसों के लेन-देन को भी खत्म करना है।
लगातार गिरफ्तारियों और बड़ी बरामदगी से साफ है कि अब पुलिस नशे के धंधे को जड़ से उखाड़ने के मूड में है।













