अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर सियासी टकराव! कालीघाट में TMC-BJP समर्थक आमने-सामने, ईंट-पत्थरबाजी में 7 घायल, पुलिस से भी भिड़ंत
शिल्पांचल टुडे , कोलकाता।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के मौके पर कोलकाता के कालीघाट में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। उनके आवास के सामने TMC और BJP समर्थकों के बीच हुई झड़प ने जन्मदिन की सुबह को सियासी संघर्ष में बदल दिया।
जानकारी के मुताबिक, देर रात से सुबह तक दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी, धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना में कम से कम 7 लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना की सूचना मिलते ही कालीघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात संभालने के दौरान अभिषेक बनर्जी और थाना प्रभारी (OC) के बीच भी तीखी बहस हुई।
अभिषेक बनर्जी ने अपने समर्थकों पर BJP कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का आरोप है कि स्थिति नियंत्रित करने के दौरान TMC समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
जन्मदिन के जश्न के बीच हिंसा, पुलिस से टकराव और सात लोगों के घायल होने की घटना ने एक बार फिर कोलकाता की राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है।













