Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में दीये से लगी आग ने उजाड़ा आशियाना! श्रीनगर पल्ली में धमाकों से दहला इलाका, पूरा घर जलकर खाक, बेघर परिवार की मदद को आगे आए परिजात गांगुली

शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।

दीपों के त्योहार पर दुर्गापुर के श्रीनगर पल्ली (54 फुट) में दर्दनाक अग्निकांड हुआ। एक दीये से लगी आग ने देखते ही देखते पूरा मकान जलाकर खाक कर दिया। घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया, परिवार बेघर हो गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के लोग दीया जलाकर बाहर गए थे। आशंका है कि उसी दीये से आग फैली। आग के दौरान घर के अंदर से एक के बाद एक कई जोरदार धमाकों की आवाज आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बेघर परिवार की मदद को आगे आए परिजात गांगुली

मुश्किल घड़ी में भाजपा युवा नेता परिजात गांगुली ने पीड़ित परिवार को कंबल, बच्चों के कपड़े, भोजन और राशन दिया। उन्होंने दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई के सहयोग से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने का भी भरोसा दिया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed