Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हटन रोड में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल! 34वें वर्ष में आर्य संघ काली पूजा का भव्य शुभारंभ, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया उद्घाटन, जरूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
आसनसोल में काली पूजा तो हर गली-मोहल्ले में होती है, लेकिन हटन रोड की आर्य सरणी लेन की काली पूजा पूजा नहीं, एक मिसाल है।

यहां मां काली के सामने न कोई हिंदू है, न कोई मुसलमान… यहां सब सिर्फ एक हैं – आर्य संघ परिवार।

34 साल से यहां एक ही परंपरा चली आ रही है – एक पंडाल, एक मां, एक थाली का प्रसाद और एक ही नारा – भाईचारा। यहां पूजा का सचिव मोहम्मद नौसाद है, तो अध्यक्ष राजू सलूजा हैं। हिंदू मां की आरती उतारता है, तो मुसलमान भाई पंडाल सजाता है।

यही वजह है कि जब शनिवार को श्री श्री आर्य संघ काली पूजा-2026 के 34वें वर्ष का शुभारंभ हुआ, तो पूरा हटन रोड सिर्फ भक्ति से नहीं, एकता के रंग में रंगा नजर आया।

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया उद्घाटन

शनिवार को आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उनके साथ समाजसेवी कुलदीप सिंह सलूजा और अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान मां काली की पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना आर्य संघ

इस पूजा की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां हिंदू और मुस्लिम मिलकर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ काली पूजा मनाते हैं।

कमेटी के अध्यक्ष राजू सलूजा, सचिव मोहम्मद नौसाद, कोषाध्यक्ष राजू डंक हैं। यह टीम पिछले 34 सालों से यही संदेश दे रही है कि त्योहार धर्म से नहीं, दिल से मनाया जाता है।

आयोजकों के अनुसार, पूजा का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपराओं का पालन करना नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

वस्त्र वितरण से जीता सबका दिल

धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण भी किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। 200 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण की गई।

आयोजकों का कहना था कि धार्मिक आयोजनों का महत्व तभी और बढ़ जाता है, जब उनके माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान लाई जा सके।

कौन-कौन रहे मौजूद?

इस भव्य उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अभिजीत राय, भृगु ठाकुर, सुदीप चौधरी, राकेश शर्मा, टीपू, नवीन और पिंटू अग्रवाल, सोनी सलूजा, कुशाल चौरसिया, अजय जालान, देबू केडिया, सुभाषिश मुखर्जी, कुलविंदर सिंह, लकी अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पूजा कमेटी के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed