Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नियामतपुर में होटल के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी भीषण आग! देखते ही देखते जलकर हुई राख, दो लोगों के खिलाफ शिकायत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

शिल्पांचल टुडे , आसनसोल।

कुल्टी के नियामतपुर में सोमवार सुबह स्कूटी में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। होटल के बाहर खड़ी स्कूटी देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी और कुछ ही देर में पूरी तरह राख हो गई।

घटना आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र की है।

प्रीति होटल के बाहर खड़ी थी स्कूटी

जानकारी के अनुसार, नियामतपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित *प्रीति होटल* में एक स्कूटी खड़ी थी। सोमवार सुबह अचानक स्कूटी में आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन जलकर पूरी तरह राख हो चुका था।

सुबह 8 बजे मिली आग लगने की सूचना

स्कूटी के मालिक रिंकू अंसारी ने बताया कि वह लंबे समय से रात के समय अपनी स्कूटी इसी स्थान पर खड़ी करते आ रहे थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी स्कूटी में आग लग गई है।

मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। स्कूटी जलता देख मालिक के होश उड़ गए।

दो लोगों के खिलाफ शिकायत

स्कूटी मालिक का दावा है कि इस घटना को लेकर उन्होंने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मालिक को आशंका है कि स्कूटी में आग अपने आप नहीं लगी, बल्कि जानबूझकर लगाई गई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर फांड़ी के प्रभारी अधिकारी उत्पल घोषाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्कूटी में आग किसी दुर्घटना के कारण लगी या फिर जानबूझकर आग लगाई गई। CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *