Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ पूजा के अवसर पर विशाखापत्तनम–पटना पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशाखापत्तनम एवं पटना जंक्शन के बीच एक जोड़ी पूजा ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं।

08588 विशाखापत्तनम–पटना जंक्शन पूजा टी ओ डी स्पेशल विशाखापत्तनम से 15.11.2026 एवं 22.11.2026 (रविवार) को 19:25 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन (सोमवार) 20:00 hrs. पर पटना जंक्शन पहुंचेगी।

08587 पटना जंक्शन–विशाखापत्तनम पूजा टी ओ डी स्पेशल पटना जंक्शन से 16.11.2026 एवं 23.11.2026 (सोमवार) को 21:50 hrs. पर प्रस्थान करेगी तथा यात्रा के तीसरे दिन (बुधवार) 00:30 hrs. पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

ये स्पेशल ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दोनों दिशाओं में आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेंगी।

इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त रेल परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *