Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

चौरंगी फांड़ी की समन्वय काली पूजा में शामिल हुए मंत्री अजय पोद्दार, मां काली का लिया आशीर्वाद; जरूरतमंदों में बांटे गए शीत वस्त्र

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।

कुल्टी के चौरंगी फांड़ी समन्वय काली पूजा कमेटी की ओर से आयोजित मां काली की पूजा में राज्य के मंत्री डॉ अजय पोद्दार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां काली के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा समारोह के साथ-साथ चौरंगी फांड़ी की ओर से आयोजित शीत वस्त्र वितरण कार्यक्रम में भी मंत्री अजय पोद्दार ने हिस्सा लिया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच शीत वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में ACP कुल्टी, IC कुल्टी और IC चौरंगी समेत पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सेवा का संदेश
इस अवसर पर मंत्री अजय पोद्दार ने पूजा आयोजन और सामाजिक सेवा की पहल की सराहना की। धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता का यह प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *