Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

BIG BREAKING: रेप और रंगदारी के आरोप में TMC विधायक परेश राम दास गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में थे, कोलकाता एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा

शिल्पांचल टुडे, कोलकाता।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार शाम को बड़ा भूचाल आ गया। दक्षिण 24 परगना के कैनिंग पश्चिम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक परेश राम दास उर्फ परेशराम दास को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि वह मुंबई भागने की फिराक में थे।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारुईपुर जिला पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को गुप्त सूचना मिली थी कि विधायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही SOG टीम ने उनका पीछा किया और बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की मदद से एयरपोर्ट पर ही घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद विधायक को बारुईपुर जिला पुलिस कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, कैनिंग थाने में 5 सितंबर 2026 को मामला नंबर 561/2026 दर्ज हुआ था। इसमें विधायक पर रेप, मारपीट, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 420, 120B और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि 2023 के पंचायत चुनाव के दौरान टिकट दिलाने के नाम पर महिला के पति से 4 लाख रुपये मांगे गए थे और महिला का यौन शोषण किया गया था।

बताया जा रहा है कि विधायक पिछले करीब 17 दिनों से फरार थे। इससे पहले वह CID की पूछताछ का भी सामना कर चुके हैं। मई 2026 में दर्ज 6 FIR के मामले में उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम सुरक्षा मिली थी, जो सीमित अवधि के लिए थी। 63bc

राजनीतिक हलचल तेज

विधायक की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण 24 परगना सहित पूरे बंगाल के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच से बचने के लिए वह शहर छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *