आसनसोल में छाया कैसीनो थीम का जादू! मारवाड़ी महिला समिति का दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, डांस-खेल और मस्ती ने बांधा समा
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति का दीपावली मिलन समारोह मंगलवार इम्पीरियल होटल में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कैसीनो थीम पर आधारित कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मनोरंजक खेलों, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों एवं विभिन्न मजेदार गतिविधियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
दिग्गज पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में राष्ट्रीय तकनीकी प्रमुख मधु डुमरेवाल, प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष निर्मला गुड़गुटिया, प्रांतीय सह संपादिका सोनल गाड़ीवान, प्रांतीय जोनल प्रमुख निधि पंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों का फूलों और स्वागत से अभिनंदन किया गया।
सदस्याओं ने जमकर की मस्ती
शाखा अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान, सचिव प्रीति खेमानी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, पर्यावरण प्रमुख निधि भोरुका सहित पिंकी जालान, रजनी लोसलका, शोभा खंडेलवाल, पिंकी अग्रवाल एवं अन्य सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैसीनो थीम पर सजे हॉल में सभी सदस्याएं खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। खेलों में जीतने वाली सदस्याओं को पुरस्कार भी दिए गए।
“ऐसे आयोजन एकता को मजबूत बनाते हैं”
अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं संगठन की एकता को मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा –
“सभी के सहयोग और उत्साह से यह दीपावली मिलन समारोह यादगार बन गया। आगे भी हम इसी तरह मिलकर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करते रहेंगे।”
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।













