Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ महापर्व से पहले एक्शन में DM! रेलपार के तपसी बाबा घाट पहुंचे एस. पोन्नंबलम, सुरक्षा-सफाई पर दिए सख्त निर्देश – व्रतियों को मिलेगी हर सुविधा

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आसनसोल में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नंबलम ने रेलपार स्थित तपसी बाबा छठ घाट का निरीक्षण किया।

पुलिस और नगर निगम के अधिकारी रहे साथ

इस दौरान उनके साथ पुलिस प्रशासन और आसनसोल नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

क्या-क्या देखा DM ने?

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई, पानी की स्थिति, आने-जाने के रास्ते, रोशनी की व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को बारीकी से देखा।

उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों की साफ-सफाई तथा पूजा के दौरान सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रशासन का लक्ष्य – सुरक्षित और शांतिपूर्ण छठ

प्रशासन का उद्देश्य छठ पूजा के दौरान घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

छठ पूजा से पहले प्रशासन की सक्रियता से स्थानीय श्रद्धालुओं में बेहतर व्यवस्थाओं की उम्मीद जगी है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed