Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ घाटों की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मंत्री अजय पोद्दार, कमारबांध घाट के विकास और नए घाट निर्माण का दिया आश्वासन

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।

छठ महापर्व को लेकर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंत्री अजय पोद्दार ने कुल्टी विधानसभा के वार्ड संख्या 60 स्थित कमारबांध छठ घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों से बातचीत कर घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मंत्री ने छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी छठ व्रती बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से छठ महापर्व मना सकें, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
कमारबांध छठ घाट के विकास का आश्वासन
निरीक्षण के दौरान मंत्री अजय पोद्दार ने भविष्य में कमारबांध छठ घाट के और बेहतर विकास तथा क्षेत्र में नए छठ घाट के निर्माण का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है। ऐसे में व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
छठ घाटों की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी जारी है।

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed