पांडवेश्वर के युवक सायन दास के निधन से विधायक जितेंद्र तिवारी मर्माहत, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
पांडवेश्वर के जब्बरपल्ली निवासी युवा कार्यकर्ता सायन दास के असामयिक निधन की खबर से विधायक जितेंद्र तिवारी गहरे दुखी हैं। इस दुखद घटना के बाद आज उन्होंने सायन दास के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार को हरसंभव आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
सायन दास के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्होंने शोक व्यक्त किया और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।














