Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आस्था पर नाले का पानी! वार्ड 41 दिलदार नगर में छठव्रतियों का रास्ता बना नरक, रामगुलाम सिंह तालाब जाने वाली सड़क पर बह रहा गंदा पानी – नेता साड़ी बांटने में व्यस्त, सफाई पर किसी का ध्यान नहीं

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

आस्था के महापर्व छठ को लेकर जहां पूरा शहर सज-धज रहा है, वहीं वार्ड नंबर 41 दिलदार नगर की तस्वीर शर्मसार करने वाली है। यहां से सैकड़ों छठव्रती रामगुलाम सिंह तालाब पर अर्घ्य देने जाएंगी, लेकिन उनके रास्ते में भक्ति नहीं, बल्कि नाले का गंदा पानी बह रहा है।

भिगनेश्वरा फ्लैट के दोनों तरफ सड़क पर नाले का पानी

भिगनेश्वरा फ्लैट के दोनों तरफ नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। पूरी सड़क कीचड़ और बदबूदार पानी से भर गई है। व्रती महिलाएं जो साफ-सुथरे कपड़ों में, नंगे पैर, सूप-दउरा लेकर तालाब तक जाएंगी, उन्हें इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।

यह वही रास्ता है, जहां छठ के लिए सबसे ज्यादा साफ-सफाई होनी चाहिए थी। 

साड़ी बांटने में व्यस्त नेतागण, सफाई पर जीरो ध्यान

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नगर निगम का टिकट पाने के लिए नेताओं में होड़ मची है। हर कोई साड़ी बांटकर फोटो खिंचवाने में लगा है, लेकिन किसी का ध्यान इस गंदे नाले और टूटी सड़क पर नहीं गया।

लोगों ने तीखा सवाल उठाया –
“साड़ी बांटने से आस्था नहीं बचेगी। अगर व्रतियों को गंदे पानी में चलना पड़े तो यह किसका पाप है? नेतागण पहले रास्ता साफ करें, फिर साड़ी बांटें।”

न इलाके के लोग, न संस्था, न नगर निगम

सबसे दुख की बात यह है कि इस समस्या पर *न इलाके के लोगों ने आवाज उठाई, न किसी समाजसेवी संस्था ने ध्यान दिया और न ही नगर निगम ने सुध ली। छठ जैसे महापर्व के लिए हर जगह विशेष साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन दिलदार नगर में सब आंख मूंदे बैठे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि छठ से पहले तत्काल –

1. भिगनेश्वरा फ्लैट के पास नाले की सफाई कराई जाए
2. सड़क पर बह रहे पानी को रोका जाए
3. रामगुलाम सिंह तालाब जाने वाले रास्ते पर ब्लीचिंग और सफाई की व्यवस्था हो

अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो यह छठव्रतियों की आस्था का अपमान होगा और बीमारी फैलने का भी खतरा है।

अब देखना होगा कि साड़ी बांटने वाले नेतागण और टिकट के दावेदार इस गंदगी को कब साफ कराते हैं, या फिर व्रतियों को इसी नाले के पानी से होकर छठी मैया का अर्घ्य देने जाना पड़ेगा।

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed