Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर हादसे के बाद पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए विधायक जितेंद्र तिवारी! विनोद नोनिया के घर पहुंचकर दी सांत्वना, बोले – “इस दुख की घड़ी में परिवार अकेला नहीं है” – CM शुभेंदु अधिकारी ने भी लिया संज्ञान

शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
छठ पूजा के दौरान गायघाटा में बिजली का करंट लगने से स्थानीय निवासी विनोद नोनिया की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इस दुखद घटना के बाद पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी मृतक के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिवार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

विधायक जितेंद्र तिवारी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए बेहद दुखद है। छठ जैसे पावन पर्व पर एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, यह अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी लिया संज्ञान

विधायक ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी इस घटना की जानकारी ली है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद परिवार को अब प्रशासन से मदद की उम्मीद बढ़ गई है।

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

छठ महापर्व के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

विधायक ने विनोद नोनिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed