Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कल्ला प्रभु छठ घाट: आस्था का सैलाब, 49वां वर्ष लाजवाब, 50वां होगा ऐतिहासिक!

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर आसनसोल के कल्ला प्रभु छठ घाट (ली क्लब) पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

ढलते सूरज को अर्घ्य देने के लिए हजारों व्रती और श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। पूरा घाट छठी मैया के गीतों, जयकारों और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

विधायक से लेकर पुलिस आयुक्त तक पहुंचे घाट पर

इस विशेष मौके पर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, बाराबानी के विधायक अरिजीत राय, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमातमानंद जी महाराज, आसनसोल इस्कॉन के दया प्रभु, भाजपा जिला महासचिव अपूर्व हजारा, उपाध्यक्ष आशा शर्मा, बीजेपी नेता अभिजीत राय, विशिष्ट समाजसेवी सह शिक्षाविद एच एन मिश्रा, लीना मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर छठ व्रतियों का उत्साहवर्धन किया और सूर्य देव को नमन किया।

मौके पर ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया।

“अगले साल 50वां वर्ष, होगा ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती” कृष्णा प्रसाद

इस अवसर पर ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद ने कहा –

“आज कल्ला प्रभु छठ घाट पर यह जो आस्था का सैलाब आप देख रहे हैं, यह 49 वर्षों की तपस्या, सेवा और श्रद्धा का परिणाम है। इस बार हमारा 49वां वर्ष है। 49 साल से यहां छठी मैया की पूजा उसी श्रद्धा और भक्ति के साथ हो रही है, जैसे पहले दिन हुई थी।”

उन्होंने आगे कहा –

“आगामी वर्ष हमारे लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि हम 50वां वर्ष – स्वर्ण जयंती मनाने जा रहे हैं। 50 वर्ष पर कल्ला प्रभु छठ घाट को ऐतिहासिक रूप से सजाया जाएगा। ऐसा सजावट और ऐसा आयोजन होगा, जिसकी ख्याति पूरे पश्चिम बंगाल में बोलेगी।”

कृष्णा प्रसाद ने कहा –

“यह सिर्फ ली क्लब का आयोजन नहीं है, यह पूरे आसनसोल की आस्था है। 50वें वर्ष में हम चाहते हैं कि देश-विदेश से लोग यहां आकर इस भव्यता को देखें। हमारा संकल्प है कि स्वर्ण जयंती वर्ष में कल्ला प्रभु छठ घाट बंगाल का सबसे सुंदर, सबसे भव्य और सबसे पवित्र घाट बने। छठी मैया के आशीर्वाद से हम इसे जरूर पूरा करेंगे।”

“ढलते सूरज को अर्घ्य और आस्था का यह सैलाब है, कल्ला प्रभु छठ घाट की यह शाम अपने आप में लाजवाब है”

पूरी शाम घाट पर यही भाव गूंजता रहा। व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, तो वहीं अतिथियों ने भी सूर्य देव को नमन कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

मौके पर ली क्लब के संरक्षक विजय प्रकाश, सक्रिय सदस्य अमूल दास, बारूनमय विश्वास, रजनीश पांडेय, सुदीप पांडे, राजीव कुशवाहा, विवेक सिंह, रवि प्रसाद, विनोद प्रसाद, किरण बाउरी, अशोक तिवारी, संतोष ठाकुर, प्राण गोप, सुशांत घोष, नीरज बर्नवाल, मुकेश श्रीवास्तव, तुलसी मंडल, रंजीत दास, संतोष मंडल सहित सभी कर्मठ सदस्य, पदाधिकारी और शहर के कई गणमान्य धार्मिक लोग मौजूद रहे।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed