Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर के पुरानाहाट में धूमधाम से हुआ एकलव्य क्लब की जगद्धात्री पूजा का शुभारंभ! दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उद्घाटन

शिल्पांचल टुडे, बर्नपुर।

बर्नपुर के पुरानाहाट में एकलव्य क्लब की जगद्धात्री पूजा का भव्य शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया। जैसे ही दीप जला, पूरा पंडाल मां जगद्धात्री के जयकारों से गूंज उठा।

कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर उद्योगपति सह समाजसेवी पवन गुटगुटिया, भाजपा नेता पवन सिंह, व्यवसायी नरेश अग्रवाल, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, अनिल मोहनका सहित क्लब के सदस्य मौजूद थे।

सभी अतिथियों ने मां जगद्धात्री के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

भक्ति और उत्साह का दिखा संगम

एकलव्य क्लब की इस पूजा में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। स्थानीय लोगों में पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

आयोजकों ने बताया कि पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed