आसनसोल गौशाला में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी! पहले गोपाल कृष्ण की पूजा, फिर गो माता का पूजन, उसके बाद शुरू हुआ 72 घंटे का अखंड कीर्तन – भक्ति में डूबा पूरा शहर
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
आसनसोल के एन एस रोड स्थित गौरमंडल रोड आसनसोल गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य पूजा का आयोजन किया गया।
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौशाला परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।
सबसे पहले गोपाल कृष्ण की पूजा
कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले गोपाल कृष्ण जी की पूजा से हुई। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और भगवान को भोग लगाया गया।
फिर हुई गो माता की पूजा
इसके बाद गो माता की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने गो माता को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।
शुरू हुआ 72 घंटे का अखंड कीर्तन
पूजा के बाद गौशाला में 72 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। कीर्तन की मधुर धुन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जगदीश केडिया, जगदीश शर्मा, अरुण शर्मा, विशेश्वर अग्रवाल, अनिल जालान, सियाराम अग्रवाल, महेश शर्मा, सुनील मुकीम, मनीष बागड़िया, सुदीप अग्रवाल, विवेक खेतान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।













