कुल्टी में बीएमएस का विजय उत्सव! नए वेजेज सर्कुलर और वेतन वृद्धि पर ढोल-नगाड़ों के साथ डिप्टी लेबर कमिश्नर का भव्य स्वागत, मिठाई बांटी – आतिशबाजी हुई
शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
नए वेजेज सर्कुलर एवं वेतन वृद्धि की खुशी में गुरुवार देर शाम भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की कुल्टी इकाई ने सेल आईएसपी कुल्टी कारखाने में भव्य विजय उत्सव मनाया।
डिप्टी लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) के.सी. साहू एवं लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर सरोज प्रधान के आगमन पर बीएमएस की टीम ने कारखाने के मुख्य द्वार पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
प्रबंधन के साथ हुई अहम बैठक
इसके बाद उप श्रम आयुक्त ने प्रबंधन के साथ बैठक की। तत्पश्चात एजीएम (एचआर) जीशान आदिल एवं अधिकारियों की उपस्थिति में श्रमिकों के साथ संयुक्त बैठक हुई, जिसमें वेतन वृद्धि एवं श्रमिक अधिकारों की जानकारी दी गई।
सम्मान और जश्न का माहौल
बीएमएस की ओर से उप श्रम आयुक्त को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस खुशी में श्रमिकों के बीच मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी की गई। अंत में बीएमएस की टीम ने अतिथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर बर्नपुर कर्मचारी इस्पात संघ के महासचिव संजीत बनर्जी, बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के महासचिव संजीत प्रसाद, बीएमएस जिला उपाध्यक्ष गोबिंद माजी, फेडरेशन सदस्य बाचू कुमार, राज किशोर कुइरी, उत्पल घोष, मिथिलेश राय, बबलू सिंह, रवि शंकर चौबे, प्रेमनाथ पांडे सहित बीएमएस के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।













