Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बराकर में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भक्ति का सैलाब! 16वीं भव्य निशान पदयात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को बराकर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री श्याम परिवार बराकर की ओर से बाबा श्याम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 16वीं भव्य निशान पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

हनुमान मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत बराकर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में निशान की विधिवत पूजा-अर्चना और बाबा श्याम की आरती के साथ हुई। इसके बाद फूलों से सजे आकर्षक रथ पर विराजमान बाबा श्याम की झांकी के साथ श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर पदयात्रा पर रवाना हुए।

भजन-कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु

‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते और भजन-कीर्तन करते हुए बराकर बैगुनिया से कुल्टी होते हुए नियामतपुर स्थित श्याम एवं दादी मंदिर पहुंचे।

मंदिर पहुंचकर भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पित किया। इसके बाद भजन-कीर्तन और नृत्य के माध्यम से बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

इनके योगदान से सफल हुआ आयोजन

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार बराकर के अजय राजगढ़िया, लाली शर्मा, शंकर नियोगी, कालू चौधरी, सुभाष शर्मा, बलदेव रवानी, आयुष अग्रवाल, सौरभ चौधरी, विनीत शर्मा, पप्पू शर्मा, अवध किशोर और मनोज शर्मा सहित परिवार के अनेक सदस्यों एवं महिला श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर निकली इस 16वीं निशान पदयात्रा ने बराकर से नियामतपुर तक पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed