गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गायघाटा गुरुद्वारा पहुंचे विधायक जितेंद्र तिवारी, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद – शरबत सेवा में भी किया हाथ बंटाया, दिया भाईचारे का संदेश
शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पांडवेश्वर के गायघाटा गुरुद्वारा साहिब में विधायक जितेंद्र तिवारी ने पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सिख समुदाय के लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर पांडवेश्वर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल-2 की ओर से आयोजित शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम में भी विधायक जितेंद्र तिवारी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं सेवा कार्य में हिस्सा लिया और लोगों के बीच शरबत वितरित किया।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को किया याद
विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवाका संदेश देती हैं। उनकी विचारधारा समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सेवा के माध्यम से दिया भाईचारे का संदेश
गायघाटा गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। शरबत वितरण के जरिए लोगों के बीच गुरु नानक देव जी के सेवा और मानवता के आदर्शों को याद किया गया।













