छठ घाट हादसे में दिवंगत विनोद नुनिया के परिवार के साथ खड़े हुए विधायक जितेंद्र तिवारी, बेटी की शादी के लिए सौंपा 5 लाख का दूसरा चेक – बोले, संकट में परिवार अकेला नहीं है
शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।
पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गायघाटा निवासी स्वर्गीय विनोद नुनिया के परिवार को विधायक जितेंद्र तिवारी ने आर्थिक सहायता प्रदान की। छठ घाट पर हुए दर्दनाक हादसे में विनोद नुनिया की मृत्यु के बाद उनकी बेटी के विवाह के लिए विधायक की ओर से 5 लाख रुपये का दूसरा चेक परिवार को सौंपा गय
इस मौके पर विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि किसी परिवार पर अचानक आए संकट के समय उसके साथ खड़ा होना हमारा मानवीय दायित्व है। विनोद नुनिया के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में उनकी बेटी के विवाह की जिम्मेदारी में सहयोग करना जरूरी है।
बेटी के विवाह में आर्थिक सहयोग
विधायक की ओर से परिवार को भरोसा दिलाया गया कि इस मुश्किल घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। बेटी के विवाह में आर्थिक परेशानी कम करने के उद्देश्य से यह सहायता दी गई है।
इस दौरान दिवंगत विनोद नुनिया की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।













