Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोलफील्ड एक्सप्रेस के इंजन से निकला धुआं! मानकर के बाद पानागढ़ में बदला गया इंजन, ढाई घंटे लेट हुई ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

शिल्पांचल टुडे, पानागढ़।

कोलफील्ड एक्सप्रेस (12339 अप) में मंगलवार शाम अचानक तकनीकी खराबी आने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के इंजन संख्या 37481 की ट्रैक्शन मोटर से धुआं निकलने के कारण ट्रेन को पहले मानकर स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाद में समस्या दोबारा सामने आने पर ट्रेन को पानागढ़ स्टेशन लाया गया, जहां इंजन बदलने के बाद परिचालन सामान्य किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:05 बजे कोलफील्ड एक्सप्रेस को मानकर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इंजन की ट्रैक्शन मोटर से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों, स्टेशन मास्टर और दोनों लोको पायलटों ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के बाद अस्थायी रूप से खराबी ठीक की गई और ट्रेन शाम करीब 7:37 बजे मानकर स्टेशन से रवाना हुई। हालांकि, कुछ ही देर बाद इंजन में दोबारा वही तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। इसके बाद ट्रेन रात करीब 8:03 बजे पानागढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची।

पानागढ़ स्टेशन पर बदला गया इंजन

घटना की सूचना मिलते ही पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी और जवान, स्टेशन मास्टर तथा रेलवे के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोको पायलटों के साथ विचार-विमर्श के बाद खराब इंजन संख्या 37481 को ट्रेन से अलग कर उपलब्ध दूसरे इंजन संख्या 42430 को जोड़ा गया।

इंजन बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोलफील्ड एक्सप्रेस रात करीब 9:26 बजे पानागढ़ स्टेशन से सुरक्षित रवाना हुई।

रेलवे प्रशासन की सक्रियता से टली बड़ी परेशानी

इस पूरी घटना के दौरान आरपीएफ और रेलवे प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या बाहरी हस्तक्षेप की सूचना नहीं मिली।

इंजन में बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन का परिचालन करीब ढाई घंटे प्रभावित रहा। हालांकि, इंजन बदलने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed