Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम सफल, आशा शर्मा बोलीं – “एक बेटी की मुस्कान बचे, यही हमारी सबसे बड़ी जीत है”

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ शुक्रवार को आसनसोल मणिमाला गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

आशा किरण एनजीओ द्वारा जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्प्रभाव, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के समापन पर आशा किरण एनजीओ की अध्यक्ष आशा शर्मा ने भावुक होकर कहा —

“आज यहां बैठी हर बेटी मेरे लिए अपनी बेटी जैसी है। जब एक बच्ची की शादी उसकी उम्र से पहले हो जाती है, तो सिर्फ उसका बचपन नहीं छिनता, उसके सपने भी टूट जाते हैं।
हमारा सपना है कि कोई भी बेटी किताबों की जगह आंसू न उठाए, कोई भी बेटी अपने सपनों को दहेज की आग में न जलाए।
अगर हमारे इस एक कार्यक्रम से भी एक बेटी का बाल विवाह रुक जाता है, एक बेटी की मुस्कान बच जाती है, तो यही हमारी सबसे बड़ी जीत है। बाल विवाह मुक्त भारत सिर्फ एक नारा नहीं, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।”

उनके इस बयान पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कई छात्राओं की आंखें नम हो गईं।

बाल विवाह के खिलाफ लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव, मोहल्ले और परिवार में बाल विवाह को रोकने के लिए आवाज उठाएंगे और किसी भी बच्ची का बचपन छिनने नहीं देंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आशा शर्मा ने जिला समाज कल्याण विभाग, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर आम्रपाली चक्रवर्ती सेक्रेटरी DLSA पश्चिम बर्धमान, DPHNO पश्चिम बर्धमान,
राज कुमार मिश्रा प्रोटेक्शन ऑफिसर DCPU,
कार्तिक मंडल प्रोटेक्शन ऑफिसर DCPU,
रूपकथा चाकी रक्षित, विनोद गुप्ता, सुरजीत सिंह मक्कड़, मधु डुमरेवाल, संजय त्रिवेदी, रंजिता, डॉ प्रदीप विश्कर्मा, प्रीति गुप्ता, मोहर राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित थे।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *